Sarkari Naukri -आईएफएडी की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए दिनेश शर्मा,मुंबई ने सौराष्ट्र को हराकर रणजी ट्रॉफी जीती,अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने जेपी एसोसिएट्स के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण किया,गियानी इन्फैन्टिनो फीफा के नये अध्यक्ष बने,पहली ऑल इंडिया ओपन इंविटेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2016 राहुल सचदेव ने जीती.
आईएफएडी की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए दिनेश शर्मा
- दिनेश शर्मा अन्तरराष्ट्रीय कृषि विकास कोष (आईएफएडी) की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष चुने गए।
- उन्हें 17-18 फरवरी 2016 को रोम में आयोजित 39वीं बैठक में चयनित किया गया।
- वह इस पद पर दो साल तक कार्यरत रहेगे।
- वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र की विशिष्ट एजेंसी आईएफएडी का गठन किया गया था।
- इसकी दो मुख्य प्रशासनिक इकाइयाँ हैं – गवर्निंग काउंसिल और कार्यकारी मंडल हैं,लेकिन निर्णय लेने का सर्वोच्च अधिकार गवर्निंग काउंसिल के पास ही होता हैं।
- आईएफएडी का भारत एक संस्थापक सदस्य है।
मुंबई ने सौराष्ट्र को हराकर रणजी ट्रॉफी जीती
- मुंबई क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को हराकर 41वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती।
- 26 फ़रवरी 2016 को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में मुंबई ने सौराष्ट्र 21 रनों से हराया।
- मुंबई के गेंदबाजों की जीत में अहम भूमिका रही।
- मुंबई के गेंदबाजों ने 21 रनों से जीत हासिल की।
- मुंबई की टीम के खिलाडी शार्दुल ठाकुर ने सबसे अधिक विकेट लिये।
- मुंबई की पहली पारी में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ द मैच खिताब से सम्मानित किया।
अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी ने जेपी एसोसिएट्स के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण किया
- 28 फरवरी 2016 को अल्ट्राटेक सीमेंट ने जेपी एसोसिएट्स के सीमेंट कारोबार का अधिग्रहण किया।
- जेपी एसोसिएट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट ने इसके अंतर्गत एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये।
- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गयी जानकारी में अल्ट्राटेक सीमेंट ने बताया कि वह जेपी एसोसिएट्स के प्लांट्स को 16,500 करोड़ रुपए में खरीदेगा।
- जेपी एसोसिएट्स के ये प्लांट्स उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, आन्ध्र और कर्नाटक में हैं।
- इस समझौते से जेपी एसोसिएट्स को अपना कर्ज घटाने में सहायता मिलेगी।
- वर्तमान में अल्ट्राटेक सीमेंट की मौजूदा वार्षिक उत्पादन क्षमता 3 मिलियन टन है इस समझौते के बाद वार्षिक उत्पादन क्षमता 90.7 मिलियन टन हो जाएगी।
गियानी इन्फैन्टिनो फीफा के नये अध्यक्ष बने
- 26 फरवरी 2016 को स्विटजरलैंड के गियानी इन्फैन्टिनो फीफा के नये अध्यक्ष बने।
- कुल 207 वैध मतों में से इन्फैन्टिनो को 115 मत मिले।
- इन्होने मतदान प्रक्रिया में बहरीन के शेख सलमान को हराया।
- शेख सलमान को कुल 207 वैध मतों में से 88 वोट मिले थे।
- जॉर्डन के प्रिंस अली को चार वोट मिले और फ्रांस के जेरोम शैम्पेन एक भी वोट हासिल नहीं कर सके।
पंजाब सरकार ने सेना की वर्दी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया
- 28 फरवरी 2016 को पंजाब सरकार ने राज्य में सेना की वर्दी की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाये जाने की घोषणा की।
- इसके बाद अगर किसी को सेना की वर्दी खरीदनी हैं, तो उसे अपने पहचान पत्र की स्वयं-सत्यापित कॉपी और अपना फ़ोन नम्बर दुकानदार को देना होगा।
- यह जानकारी दुकानदार अपने पास रखेंगे और आवश्यकता पड़ने पर सरकार को मुहैया कराएंगे।
- 21 अप्रैल 2016 तक यह आदेश प्रभावी रहेगा और इसके बाद अगले आदेश पर इसे फिर से लागू किया जायेगा।
- इसके अलावा राज्य सरकार ने पुलिस द्वारा वाहनों पर लगाये जाने वाले लाल एवं नीले स्टीकर को भी प्रतिबंधित कर दिया।
- साथ ही सरकार ने गाड़ियों पर राजनैतिक दलों के चिन्ह को भी प्रतिबंधित किया।
- पठानकोट एवं गुरदासपुर में हुए आतंकी हमलों के बाद यह निर्णय लिया गया हैं।
दिल्ली पुलिस आयुक्त का कार्यभार आलोक कुमार वर्मा ने संभाला
- 29 फ़रवरी 2016 को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला।
- इस पद पर इनका कार्यकाल जुलाई 2017 तक रहेगा।
- इससे पहले इस पद पर बीएस बस्सी कार्यरत थे ,लेकिन वे 29 फ़रवरी 2016 को सेवानिवृत्त हुए हैं।
- आलोक कुमार वर्मा इस पद की नियुक्ति के समय महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे।
- इन्होने इससे पहले महानिरीक्षक अंडमान और निकोबार द्वीप और पुडुचेरी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी)के रूप में अपनी सेवाएं दी।
पहली ऑल इंडिया ओपन इंविटेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2016 राहुल सचदेव ने जीती
- 29 फ़रवरी 2016 को राहुल सचदेव ने प्रथम ऑल इंडिया ओपन इंविटेशनल स्नूकर चैम्पियनशिप 2016 जीती।
- यह टूर्नामेंट बिलियर्ड्स और स्नूकर एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया था।
- रेलवे के पुष्पेंद्र सिंह को राहुल ने 5-3 स्कोर के साथ फाइनल में हराया।
- टूर्नामेंट में राहुल ने 104 स्कोर किया।
- अखिल भारतीय स्तर पर इंविटेशनल टूर्नामेंट जीतना, राहुल के कैरियर के लिए बड़ी सफलता है।
- फाइनल में पहुंचने के लिए राहुल ने अपदस्थ लक्ष्मण रावत (रेलवे) को 5-1 से, जबकि पुष्पेंद्र सिंह ने रेलवे के कमल चावला को 5-1 से हराया था।
बैंक बोर्ड ब्यूरो को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी
- 28 फरवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक मामलों के विभाग के अंतर्गत बैंक बोर्ड ब्यूरो के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की।
- 1 अप्रैल 2016 से बैंक बोर्ड ब्यूरो कार्य करना आरंभ करेगा।
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) में सुधार लाने के उद्देश्य से इसका गठन किया गया हैं।
- बैंक बोर्ड ब्यूरो विभाग की अध्यक्षता कैग विनोद राय करेंगे।
- इस स्वायत्त निकाय में अध्यक्ष के अतिरिक्त पदेन सदस्य और तीन विशेषज्ञ सदस्य होंगे।
- सभी सदस्य एवं अध्यक्ष आंशिक कार्यकाल पर होंगे।
- इस स्वायत्त निकाय के विशेषज्ञ सदस्यों में अनिल के खंडेलवाल (बैंक ऑफ़ बड़ोदा के पूर्व सीएमडी), रूपा कुडवा (सीआरआईएसआईएल की पूर्व एमडी एवं सीईओ) एवं एचएन सिनोर (आईसीआईसीआई बैंक के पूर्व संयुक्त सचिव) शामिल हैं।
28 फरवरी को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया
- 28 फरवरी 2016 को भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।
- राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय राष्ट्र के विकास में वैज्ञानिक तथ्य रहा।
- प्रति वर्ष 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता हैं।
- 28 फरवरी को ही महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वैंकट रमन ने 1928 में रमन प्रभाव (फोटॉनों के बिखरने की घटना) की खोज की थी।
- इस खोज के लिए सर रमन को 1930 में भौतिकी में नोबल पुरस्कार भी मिला था।
- यह विज्ञान के क्षेत्र में भारत को यह पहला नॉबेल पुरस्कार मिला।
भारतीय सोने की खान की पहली नीलामी वेदांता लिमिटेड ने जीती
- 27 फ़रवरी 2016 को वेदांता लिमिटेड ने भारतीय सोने की खान की पहली नीलामी जीती।
- यह नीलामी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित की गयी थी।
- कंपनी ने उच्चतम बोली 55 प्रतिशत के आधार पर भारतीय खनन ब्यूरो की कीमत 74,712 रुपये / ट्रॉय औंस की बाघमारा (सोना खान) सोने की खान हासिल की।
- वेदांता को नीलामी के बाद खान का समग्र लाइसेंस मिल गया, जिसमे पूर्वेक्षण के साथ ही सह-खनन पट्टा शामिल हो जाएगा।
- नीलामी में 25 करोड़ रुपये की रॉयल्टी के अलावा राज्य के सरकारी खजाने को 82 करोड़ रुपये का लाभ होने की उम्मीद है।
प्रसिद्ध हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज केनेडी का निधन
- 28 फरवरी 2015 को हॉलीवुड फिल्मो के अभिनेता जॉर्ज केनेडी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- केनेडी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता की श्रेणी में ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।
- उन्हें यह पुरस्कार 1968 की फिल्म ‘कूल हैंड ल्यूक’ में शानदार अभिनय के लिए दिया गया था।
- वह अर्थक्वेक और एअरपोर्ट जैसी फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई दिए थे।
- उनकी अन्य फिल्में- द डर्टी डर्जन, इगर सेंक्शन, एअर पोर्ट, गन्स ऑफ मेग्नीफिसेंट सेवन, डांट कम नोकिंग, द गैंबलर एंड डेथ ऑन द नाइल आदि थी।
अरमान इब्राहिम को एफ़एमएससीआइ मोटरस्पोर्ट्स ने मैन ऑफ़ द ईअर ट्रॉफी से सम्मानित किया
- 28 फ़रवरी 2016 को कार रेसर अरमान इब्राहिम को एफ़एमएससीआइ ने मोटरस्पोर्ट्स मैन ऑफ द इयर ट्रॉफी से सम्मानित किया ।
- इब्राहिम को उत्तम प्रदर्शन के लिए रेमंड गौतम सिंघानिया रोलिंग ट्रॉफी और 2 लाख रुपयों का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- दूसरी ओर बीआई चंडोक को देश में मोटरस्पोर्ट्स में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।
- कार्टिंग से अरमान इब्राहिम ने अपना कैरियर शुरू किया था और 2004 में फॉर्मूला एलजीबी के चैंपियन भी बने।
- इन्हे 12 दिसंबर 2008 को कार रेस में एशियाई का प्रथम चालाक घोषित किया गया था।
आईजीआईए के हवाई अड्डे ने तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए
- 29 फ़रवरी 2016 को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) ने तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते।
- यह पुरस्कार आईजीआईए को एशिया प्रशांत क्षेत्र में आकार के अनुसार सबसे अच्छा हवाई अड्डा होने के लिए प्रदान किया गया।
- एसीआई द्वारा पुरस्कार रैंकिंग की घोषणा की गयी हैं।
- 1991 में स्थापित एसीआई एक ट्रेड एसोशियन है ,जो हवाई सेवा गुणवत्ता के लिए विश्व के हवाई अड्डों में से बेहतर सेवा प्रदाता को पुरस्कार के लिए चयन करती है।
- प्रतिवर्ष 25 से 40 लाख यात्रियों को श्रेणी के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डा बेहतर सुविधा प्रदान करता हैं।
- पिछले वर्ष भी आईजीआईए ने यह पुरस्कार जीता था।
- इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 1 से 5 के स्केल पर 96 स्कोर किया।
ट्विटर ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘पॅजिशन ऑफ स्ट्रेंथ’ अभियान शुरू किया
- 26 फरवरी 2016 को ट्विटर ने भारत में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पॅजिशन ऑफ स्ट्रेंथ नामक अभियान आरंभ किया।
- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देश में लैंगिक असमानता को ऑनलाइन के माध्यम से कम करना एवं देश में महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करना है।
- यह अभियान ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर पुरुषों के वर्चस्व को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आरंभ किया गया।
- यह अभियान फिक्की महिला संगठन और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन की भागीदारी से शुरू किया गया हैं।
- इस अभियान के अंतर्गत महिलाएं ऑनलाइन अपनी पहचान सुनिश्चित करने तथा अपने विचारों के समकक्ष अन्य महिलाओं से सुरक्षित संवाद करने के लिए नेटवर्क तैयार कर सकती हैं।
फ़ोर्ब्स ने विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की
- 1 मार्च 2016 को फ़ोर्ब्स पत्रिका ने सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की।
- इस सूची के अनुसार विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में 36वां स्थान पर हैं।
- ज़ारा के अमंसियो ओर्टेगा, वॉरेन बफे एवं मेक्सिको के कार्लोस स्लिम हेल्यू क्रमशः दूसरे, तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहे।
- सूची के अंतर्गत अमेज़न के जेफ़ बेज़ोस पांचवे स्थान पर रहे, जबकि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग छठे स्थान पर रहे।
- 55 वें स्थान पर विप्रो के 69 साल के चेयरमैन अजीम प्रेमजी रहे।
हरियाणा सरकार ने मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर सरस्वती नगर किया
- हरियाणा सरकार ने मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर सरस्वती नगर किया।
- यह अधिसूचना हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई।
- प्रशासन के अनुसार यह गाँव जिले से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है,जहाँ सरस्वती नदी का पुराना ताल मौजूद है।
- इस दावे की राजस्व अभिलेखों ने पुष्टि की।
- वर्ष 2015 में बीजेपी सरकार आदी बद्री से सरस्वती क्रीक को बहाल करने का निर्णय लिया था और साथ ही प्रशासन इसे सरस्वती नगर तक लाना चाहती है।
- मई 2015 में मुग़लवाली गांव में खुदाई के दौरान सरस्वती नदी के भूमिगत चैनल का पता चला था।
उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 लागू किया गया
- मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 लागू किया।
- यह खाद्य सुरक्षा अधिनियम 1 मार्च 2016 से पूरे देश में लागू हो जाएगा।
- इस अधिनियम के अंतर्गत सस्ते दरों पर गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस अधिनियम के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 05 किलोग्राम खाद्यान्न, 02 रुपए प्रति किलो की दर से गेहूं तथा 03 रुपए प्रति किलो की दर से चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस अधिनियम के द्वारा 11 करोड़ 41 लाख 77 हजार 71 की आबादी लाभान्वित होगी।
- इस अधिनियम से भविष्य में प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत आबादी लाभान्वित होगी।
वर्ष 2016-17 में भारत की जीडीपी वृद्धि 7.8 तक बढ़ने की उम्मीद- नोमुरा
- वर्ष 2016-17 में भारत की जीडीपी वृद्धि 8 फीसदी रहने का अनुमान है।
- यह आंकलन वित्तीय सेवा फर्म नोमुरा ने लगाया।
- सूत्रों के अनुसार निवेश मांग सहित वृद्धि की रफ्तार 2015 के अंत में धीमी पड़ गई थी।
- वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा के अनुसार वैश्विक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए निवेश धीमा रह सकता है।
- साथ ही नोमूरा ने यह उम्मीद भी जताई कि सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि 2016-17 7.6 से बढ़कर 8 प्रतिशत रहेगी।
- चालू वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल से दिसंबर की अवधि में औद्यौगिक उत्पादन में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई ,जबकि पिछले साल इसी अवधि में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
केंद्र सरकार पंद्रह हजार टन प्याज खरीदेगी
- केंद्र सरकार कीमतों पर काबू रखने के लिए सीधे किसानों से 15 हजार टन प्याज खरीद कर बफर स्टॉक बनाएगी।
- अगले महीने से स्टॉक के लिए प्याज की खरीदारी शुरू होगी।
- इसकी जानकारी उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने दी।
- प्याज की कीमतों में अचानक आने वाले तेज उछाल से निबटने के लिए ऐसा किया जा रहा हैं।
- वर्ष 2014- 2015 में खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 80 से 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी।
- ऐसी स्थिति में सरकार को देशी और विदेशी बाजार से प्याज खरीदकर सप्लाई करना पड़ा था।
विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया
- 3 मार्च 2016 को दुनिया भर में विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया।
- इसका मुख्य विषय “वन्य जीवन का भविष्य हमारे हाथ में है” था।
- जो कि अफ्रीकी और एशियाई हाथियों के वैश्विक अभियान पर केंद्रितथा।
- इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में जागरूकता, सहयोग और समन्वय स्थापित करना है।
- यह दिवस हमें वन्यजीव अपराध को रोकने के लिए प्रेरित करता हैं।
- संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने 68वें अधिवेशन में 3 मार्च को प्रतिवर्ष विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय 20 दिसंबर 2013 को लिया।
- CITES के प्रस्ताव को स्वीकृत किए जाने के उपलक्ष्य में इस दिन (3 मार्च) को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में मनाया जाता है।
वयोवृद्ध नाटककार रतन थियम को पुरस्कार के लिए नामित किया गया
- 1 मार्च 2016 को वयोवृद्ध नाटककार और निर्देशक रतन थियम को थिएटर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
- उन्हें महिंद्रा उत्कृष्टता पुरस्कार रंगमंच (मेटा) के 11 वें संस्करण हेतु नामित किया गया।
- उन्हें थियेटर के क्षेत्र में नई भाषा का प्रयोग करने और विभिन्न भूमिकाओं लेखन, निर्देशक, डिजाइनर, संगीतकार और कोरियोग्राफर के रूप में कला को समृद्ध बनाने हेतु इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
- वह हाल ही में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के अध्यक्ष हैं।
- इससे पहले यह पुरस्कार महान कलाकर जोहरा सहगल, बादल सरकार, खालिद चौधरी, इब्राहिम अल्काजी, गिरीश कर्नाड और हीसनम कन्हाई लाल को थिएटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए के लिए दिया गया।
एचपीवी वैक्सीन लांच करने वाला पहला राज्य दिल्ली बना
- 29 फ़रवरी 2016 को दिल्ली मानव पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीन लांच करने वाला देश का पहला राज्य बन गया।
- एचपीवी वैक्सीन लोगों को लगभग 150 प्रकार के एचपीवी एस से बचाता है।
- इनमे से कुछ गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर (सर्वीकल कैंसर) का कारण बन सकते हैं।
- इस कार्यक्रम के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा में अध्धयनरत छात्राओं को पहले साल में लक्षित किया जाएगा।
- इस कार्यक्रम के पहले चरण में 1-1.5 लाख बालिकाओं को लक्षित किया जाएगा।
- इसके अंतर्गत बच्चे को टीके की दो खुराक दी जाएगी,पहली और दूसरी खुराक के बीच 30 दिनों का अंतर रखा जाएगा।
- इसके बाद अगले चरण में पहले टीके से 240 दिनों के भीतर तीसरी बूस्टर खुराक दी जाएगी।
उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंध लगाए
- 03 मार्च 2016 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की।
- उत्तर कोरिया के चौथे परमाणु परीक्षण और रॉकेट प्रक्षेपण की जवाबी कार्रवाई के रूप में ये प्रतिबंध लागू किये गये।
- 02 मार्च 2016 को 15 सदस्यों वाली सुरक्षा परिषद ने प्रतिबंधों का प्रस्ताव पारित किया।
- यह प्रस्ताव अमेरिका द्वारा लागू किया गया।
- चीन ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया।
- इन प्रतिबंधों के अंतर्गत उत्तर कोरिया से आने – जाने वाले सभी सामानों की व्यापक जांच की जाएगी।
- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के इस प्रस्ताव में उत्तर कोरिया के बंदरगाहों से संदिग्ध अवैध सामान की आवाजाही करने वाले पोतों पर भी रोक लगा दी गयी है।
एमसीएक्स के एमडी और सीईओ मृगांक परांजपे नियुक्त हुए
- 29 फ़रवरी 2016 को भारत के कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड ने मृगांक परांजपे को प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
- सेबी के अनुमोदन के बाद परांजपे की नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गयी है।
- इससे पहले इस पद पर पीके सिंघल विनिमय के मामलों को देख रहे थे।
- 14 वर्षो से मृगांक परांजपे ड्यूश बैंक के साथ कार्यरत है।
- वह वर्तमान में ड्यूश बैंक के प्रमुख है।
फ्लिप्कार्ट ने ई-वॉलेट सेवा शुरू की
- मार्च 2016 के पहले सप्ताह में फ्लिप्कार्ट ने ‘फ्लिप्कार्ट मनी’ नामक ई-वॉलेट सेवा आरंभ की।
- बाज़ार में मौजूद अलीबाबा के पेटीएम एवं स्नैपडील के फ्रीचार्ज से इसका मुकाबला होगा।
- वर्तमान में ऑनलाइन समान ख़रीदे जाने पर 60 प्रतिशत भुगतान कैश ऑन डिलीवरी माध्यम से किया जाता है।
- अगले कुछ महीनो में फ्लिपकार्ट द्वारा अन्य भुगतान विकल्प भी उपलब्ध कराये जायेगे।
- एफएक्स मार्ट द्वारा फ्लिप्कार्ट मनी का परिचालन द्वारा किया जा रहा है जिसका ई-टेलर ने वर्ष 2015 के अंत में अधिग्रहण किया था।
वर्ष 2015 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए फिल्म अभिनेता मनोज कुमार को चयनित किया गया
- वर्ष 2015 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के लिए फिल्म अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार को चयनित किया गया।
- इसकी घोषणा 4 मार्च को की गयी हैं।
- इस वर्ष की पांच सदस्यीय जूरी ने सर्वसम्मति से मनोज कुमार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार देने की सिफारिश की।
- पांच सदस्यीय जूरी में लता मंगेशकर, आशा भोसले, सलीम खान, नितिन मुकेश और अनूप जलोटा शामिल हैं।
- मनोज कुमार दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने वाले 47वें अभिनेता हैं।
- वर्ष 2014 में यह सम्मान शशि कपूर को दिया गया।
माइक्रोमैक्स कंपनी के सीईओ विनीत तनेजा ने अपने पद से इस्तीफा दिया
- 1 मार्च 2016 को माइक्रोमैक्स कंपनी के सीईओ विनीत तनेजा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
- किसी व्यक्ति द्वारा यह एक वर्ष के भीतर हाइ प्रोफाइल कपंनी से दूसरा सबसे बड़ा प्रस्थान है।
- अक्टूबर 2015 में भारती एयरटेल कंपनी के सीईओ संजय कपूर ने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
- वर्ष 2014 में तनेजा ने सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी को छोड़कर माइक्रोमैक्स कंपनी को ज्वाइन किया था।
- माइक्रोमैक्स मोबाइल कंपनी गुड़गांव में स्थित हैं, भारत में इसे मोबाइल फोन निर्माता के रूप में अधिक जाना जाता है।
देश में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया
- 4 मार्च 2016 को पूरे देश में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया।
- यह दिवस हर साल कार्यस्थलों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
- भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद एक स्वशासित संस्था हैं।
- जो 8000 सदस्यों के साथ मुम्बई में सोसाइटी एक्ट के तहत 4 मार्च 1966 में स्थापित हुआ था।
- इसके अलावा, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पूरे एक सप्ताह बनाया जाता हैं।
- जो 4 मार्च (शुक्रवार) से 10 मार्च (गुरूवार) 2016 तक मनाया जायेगा।