Latest News in Hindi for Government Jobs…..ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा
- ऑस्ट्रलिया में आयोजित दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 10 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया।
- डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर मैच का फैसला हुआ।
- खराब मौसम के कारण 18 ओवरों तक मैच सीमित था ।
- भारत की महिला क्रिकेट टीम ने मैच में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के 8 विकेट झटक 125 रनों पर सीमित कर दिया।
- झूलन गोस्वामी ने चार ओवरों में 16 रन और दो विकेट लिये।
- ‘वुमैन ऑफ द मैच’ का खिताब झूलन गोस्वामी को दिया गया।
ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष एकल खिताब जीता नोवाक जोकोविच ने
- ऑस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल का खिताब पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने जीता।
- पुरुष टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का यह छठवां ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब हैं।
- ब्रिटेन निवासी मर्रे को रॉड लेवर एरेना मैदान पर हुए फाइनल मैच में जोकोविच ने 6-1,7-5, 7-6 (3) से हराया।
- नोवाक जोकोविच इस जीत के साथ ही लावर और ब्जोर्न बोर्ग जैसे महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं।
- इस रिकॉर्ड को पिछले 49 साल से कोई छू भी नहीं पाया था।
- वर्ष 2008 में जोकोविच ने विल्फ्रेड सोंगा को हराकर अपना पहला ऑस्ट्रलियन ओपन खिताब जीता था।
भारत का रुतबा बढ़ेगा मुद्राकोष में
- अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आइएमएफ) के दस शीर्ष सदस्यों में पहली बार भारत शामिल होगा।
- अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के लंबे समय से लटके कोटा सुधार लागू होने की वजह से भारत को यह रुतबा मिलने जा रहा हैं।
- उभरते देशों का मुद्राकोष में नई व्यवस्था के बाद वोटिंग का अधिकार बढ़ जाएगा।
- भारत को वर्तमान में 188 सदस्यों वाले मुद्राकोष में 34 फीसद मताधिकार प्राप्त हैं।
- नई व्यवस्था के बाद भारत की हिस्सेदारी 44 फीसद जायेगी।
- आईएमएफ के ब्यान के अनुसार – नई व्यवस्था के बाद चीन, ब्राजील और रूस शीर्ष दस मताधिकार वाले देशों में शामिल हो जायेगे।
तीन भारतीय आईटी कंपनियां ओबामा की योजना में हुई शामिल
- अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की महत्वाकांक्षी योजना कंप्यूटर साइंस फॉर ऑल में भारत की तीन प्रमुख आईटी कंपनियां-इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) व विप्रो शामिल हुई हैं।
- इस योजना के लिए इन तीनो कंपनियों ने 30 लाख डॉलर (करीब 20 करोड़ 40 लाख रुपये) से अधिक अनुदान देने का वादा किया हैं।
- सभी के लिए कंप्यूटर विज्ञान योजना का एलान ओबामा ने अपने साप्ताहिक संबोधन में किया था।
- इस योजना के अंतर्गत देशभर के सभी स्कूलों में बुनियादी कौशल के तौर पर इस विषय को पढ़ाए जाने की अपील की गई हैं।
- इस योजना के लिए इंफोसिस ने 10 लाख डॉलर दान करने का वादा किया है।
- वही 27 अमेरिकी शहरों में टीसीएस अध्यापकों को अनुदान के रूप में सहयोग उपलब्ध करा रही है।
‘वीरमणि सामाजिक न्याय सम्मान’ के लिए चयनित किया गया मुख्यमंत्री नीतीश को
- ‘वीरमणि सामाजिक न्याय अवार्ड’ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सम्मानित किया जायेगा।
- नीतीश कुमार को यह अवार्ड वर्ष 2015 के लिए दिया जायेगा।
- नीतीश कुमार को इस पुरस्कार के अंतर्गत एक लाख रूपए की नकद राशि दी जायेगी।
- यह पुरस्कार हर साल सामाजिक न्याय के क्षेत्र में काम करनेवाले राजनेता को पेरियार के समर्थकों की ओर से दिया जाता है।
- पूर्व पीएम वीपी सिंह को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
भारतीय मूंगफली के आयात पर से प्रतिबंध हटाया वियतनाम ने
- भारतीय मूंगफली के आयात पर से वियतनाम ने प्रतिबंध हटा दिया हैं।
- 1 फरवरी 2016 को वियतनाम ने नौ महीनों के बाद भारतीय मूंगफली के आयात पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की हैं।
- इस फैसले की जानकारी भारत सरकार को देते हुए वियतनाम कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा कि 18 जनवरी, 2016 से वियतनाम का पौधा संरक्षण विभाग मूंगफली के लिए आयात स्वीकृति जारी करेगा।
- 6 अप्रैल, 2015 से वियतनाम ने भारतीय मूंगफली के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था।
- भारतीय मूंगफली के आयात पर प्रतिबंध लगाने का कारण सिर्फ यही था कि इसमे Caryedon serratus और Trogoderma granarium नामक दो कोरांटीन कीट पाए गए थे।
अर्द्धसैनिक बल की पहली महिला महानिदेशक नियुक्त हुई अर्चना रामासुंदरम
- 1 फरवरी 2016 को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अर्चना रामासुंदरम को महानिदेशक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया।
- वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अर्चना रामासुंदरम अर्द्धसैनिक बल का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होगी।
- फिलहाल वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अर्चना रामासुंदरम राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की निदेशक हैं।
- अर्चना रामासुंदरम को 30 सितंबर 2017 तक एसएसबी प्रमुख के तौर पर नियुक्त किया गया है।
- इससे पहले अर्चना रामासुंदरम 1980 की तमिलनाडु केडर की आईपीएस अधिकारी थी।
आईपीएल सीजन 9 में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर नियुक्त हुए वीरेंद्र सहवाग
- 1 फरवरी 2016 को आईपीएल सीजन 9 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर के रूप में वीरेंद्र सहवाग को नियुक्त किया गया ।
- सहवाग मुख्य कोच संजय बांगड के साथ इस नयी भूमिका में काम करेंगे और वह टीम का मनोबल बढायेंगे ।
- वर्ष 2013 में दिल्ली डेयरडेविल्स से वीरेंद्र सहवाग ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।
- उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब द्वारा वर्ष 2014 में खरीद लिया गया था।
- किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी के रूप में सहवाग ने दो साल तक भूमिका निभाई।
- टेस्ट मैच में तिहरा शतक बनाने वाले सहवाग ही एकलौते खिलाडी हैं।
- भारत सरकार ने सहवाग को वर्ष 2002 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी किया था।
ऑस्ट्रेलिया के लिए मेट्रो रेल के डिब्बों का निर्यात किया भारत ने
- जनवरी 2016 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के लिए छः मेट्रो रेल के डिब्बों का निर्यात किया।
- भारत सरकार द्वारा अपनाये गए ‘मेक इन इंडिया’ योजना के अंतर्गत यह निर्यात किया गया हैं।
- मेक इन इंडिया योजना के अंतर्गत ऐसा पहली बार हुआ हैं कि जब भारत में निर्मित छह मेट्रो ट्रेन के डिब्बों का निर्यात ऑस्ट्रेलिया के लिए किया गया हैं।
- भारत के लिए यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
- ऑस्ट्रेलिया के लिए मेट्रो रेल के डिब्बों का निर्माण बड़ौदा में किया गया था और फिर उसके बाद मुंबई बंदरगाह से निर्यात किया गया।
- भारत अगले 5 वर्षों में करीब 450 डिब्बों का निर्माण ऑस्ट्रेलिया के मेट्रो ट्रेनों के लिए करेगा।
वियतनाम में भारत के राजदूत नियुक्त हुए मुक्तेश कुमार परदेशी
- मुक्तेश कुमार परदेशी को मेक्सिको में भारत के राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया।
- मुक्तेश कुमार परदेशी एक वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी हैं, जो कि वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (पासपोर्ट प्रभाग) के पद का कार्यभार संभाल रहे हैं।
- वर्ष 2007 से 2010 के दौरान मुक्तेश कुमार परदेशी ने जकार्ता में भारतीय दूतावास मिशन में उप प्रमुख के रूप में कार्य किया हैं।
- मैक्सिको, कोलंबिया और नेपाल में वर्ष 1993-2001 केबीच मुक्तेश कुमार परदेशी भारतीय मिशन के साथ काम कर चुके हैं।
विश्व बैंक में उच्च पद पर नियुक्त हुए सरोज कुमार झा
- सरोज कुमार झा को विश्व बैंक में महत्वपूर्ण पद पर भंगुरता (Fragility), संघर्ष (Conflict) और हिंसा (Violence) समूह के लिए वरिष्ठ निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।
- कमजोर, संघर्ष और हिंसक मामले हल करने में सरोज कुमार झा बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम की मदद करेंगे।
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर से सरोज कुमार झा ने अपनी पढ़ाई पूरी की हैं।
- सरोज कुमार झा फरवरी 2012 से लेकर पिछले सप्ताह तक विश्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक रहे हैं।
- विश्व बैंक में कमजोरी, संघर्ष और हिंसा समूह के लिए वरिष्ठ निदेशक का पद भार सरोज कुमार झा एक फरवरी तक संभालेगे।
कारपोरेशन बैंक के सीईओ व एमडी नियुक्त हुए जय कुमार गर्ग
- जय कुमार गर्ग को तीन सालो के लिए कारपोरेशन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया हैं।
- जय कुमार गर्ग ने 1 फरवरी 2016 को कारपोरेशन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार संभाला।
- इससे पहले इस पद को एस आर बंसल संभाल रहे थे, जो कि 31 जनवरी 2016 को सेवानिवृत हुए।
- जय कुमार गर्ग चार्टड अकाउंटेंट हैं और साथ ही इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग एंड फाइनेंस के सदस्य भी हैं।
- जय कुमार गर्ग इससे पहले यूको बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर थे।
- जय कुमार गर्ग ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में कारपोरेशन बैंक से की थी।
क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा की आरबीआई ने
- 2 फरवरी 2016 को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी नए क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा की।
- नई क्रेडिट पॉलिसी के अनुसार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- रेपो रेट पहले की तरह 75 फीसदी ही रहेगी।
- बिना किसी बदलाव के रिजर्व रेपो दर 75 प्रतिशत ही रहेगी।
- वर्ष 2017 तक आरबीआई ने अपने नए क्रेडिट पॉलिसी में महंगाई दर 5 फीसदी रहने का अनुमान जताया है।
- नए क्रेडिट पॉलिसी के अनुसार नकद आरक्षित अनुपात चार प्रतिशत ही रहेगा।
- भारतीय रिज़र्व बैंक की नए क्रेडिट पॉलिसी की घोषणा के बाद देशभर के शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।
- बंबई स्टॉक एक्सचेंज के संवेदी सूचकांक सेंसेक्स में 55 अंक की गिरावट दर्ज की गई हैं।
चार टीमों को निलंबित किया अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने
- 2 फरवरी 2016 को सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप 2015-16 से अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ ने चार टीमों को निलंबित किया।
- चार निलंबित टीमों के नाम इस प्रकार हैं – पंजाब, चंडीगढ़, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश।
- इन चार टीमों को निलबिंत करने का कारण यह हैं कि इन सभी टीमों ने टीम में तय उम्र से अधिक के खिलाड़ियों को शामिल किया था।
- सूत्रों के अनुसार एआईएफएफ ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया है जो खिलाड़ियों की उम्र से संबंधित धोखाधड़ी के मामलो को देखेगी ।
- एआईएफएफ ने जांच में पाया था कि प्रत्येक टीम के एक-एक खिलाड़ी की उम्र प्रतियोगिता के नियमानुसार अधिक थी।
- एआईएफएफ के नियमों के अनुसार इन चारों टीमों पर अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।
आठ मंत्रालयों ने किया समझौता गंगा की सफाई के लिए
- नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा को स्वच्छ बनाने हेतु आठ केन्द्रीय मंत्रालयों ने एक संयुक्त सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
- इस समझौते का मुख्य उद्देश्य सिर्फ यही हैं कि अगले तीन वर्षों के दौरान गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रदूषण फैलाने वाले तत्वों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जाए।
- गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए सात मुख्य क्षेत्रों की पहचान की गई हैं।
- गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए 21 कार्य बिन्दु भी तय किए गए हैं।
- 2015 से 2020 के दौरान केन्द्र सरकार ने गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए 20 हजार करोड़ रूपये की रूप रेखा तैयार की है।
- जिसके अंतर्गत नए कार्यक्रमों के लिए 12728 करोड़ रुपये व अभी जारी कार्यक्रमों के लिए 7272 करोड़ रूपये की लागत रखी गई हैं।
एमआई-17 हेलीकॉप्टरों की अंतिम खेप सौंपी रूस ने भारत को
- 03 फरवरी 2016 को रूस ने तीन एमआई-17वी-5 सैन्य मालवाहक हेलीकॉप्टरों की अंतिम खेप भारत को सौंप दी।
- रूस ऐसे 48 हेलीकॉप्टरों के सौदे की भी तैयारी भी कर रहा है।
- भारत को रोस्टेक स्टेट कॉरपोरेशन कंपनी रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के साथ हुए समझौते के अंतर्गत एमआई-17वी-5 हेलीकॉप्टरों की 151 इकाई की आपूर्ति करनी थी।
- अलेक्सांद्र मिखेयेव जो कि रशियन हेलीकॉप्टर्स के महानिदेशक हैं ,उन्होंने कहा कि भारत रशियन हेलीकॉप्टर्स के लिए प्रमुख बाजारों में से एक है और साथ ही दक्षिणपूर्व एशिया में रूसी हेलीकॉप्टरों का सबसे बड़े संचालक है।
- 400 से ज्यादा वाहन देश में संचालित हो रहे हैं।
एफएससीसी में सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म अवार्ड मिला तितली को
- फ्रेंच सिंडिकेट ऑफ़ सिनेमा क्रिटिक्स-2016 (एफएससीसी) द्वारा तितली को सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म का अवार्ड दिया गया।
- तितली फिल्म इससे पहले विभिन्न फिल्म फेस्टिवल्स में अवार्ड भी जीत चुकी है जैसे- बोर्डोक्स, हवाई, न्यूयॉर्क, टर्की एवं स्पेन फिल्म फेस्टिवल आदि।
- तितली फिल्म कनु बहल द्वारा लिखित एवं निर्देशित फिल्म है।
- भारतीय फिल्म निर्माता कनु बहल द्वारा निर्देशित तितली को दिबाकर बेनर्जी प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड एवं आदित्य चोपड़ा द्वारा यश राज फिल्म्स के बैनर तले लॉन्च किया गया था।
- भारतीय फिल्म निर्माता कनु बहल द्वारा निर्देशित तितली फिल्म में रणवीर शौरी, अमित सिआल, शशांक अरोड़ा, ललित बहल एवं शिवानी रघुवंशी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
भीमसेन जोशी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया सारंगी वादक पंडित राम नारायण को
- 3 फरवरी 2016 को भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी शास्त्रीय संगीत पुरस्कार 2015-16 के लिए सारंगी वादक उस्ताद पंडित राम नारायण को चुना गया।
- महाराष्ट्र सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावडे द्वारा उन्हें चयनित किया गया।
- सारंगी वादन को भारत में विशेष स्थान दिलाने में पंडित राम नारायण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं और साथ ही इन्होने अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न उपलब्धियां हासिल भी की हैं।
- ऑल इंडिया रेडियो ने वर्ष 1944 में पंडित राम नारायण को वोकलिस्ट के रूप में नियुक्त किया था।
- पंडित राम नारायण 1947 के बंटवारे के बाद भारत आ गये थे और उसके बाद भारतीय फिल्म उद्योग में अपना योगदान दिया।
- पंडित राम नारायण ने वर्ष 1956 में एकल कलाकार के रूप में कार्य करना आरंभ किया था।
- वर्ष 2005 में पद्म विभूषण से भी इन्हे सम्मानित किया गया था।
एआईआईबी के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डीजे पांडियन
- 3 फरवरी 2016 को एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर और वाइस प्रेसिडेंट के रूप में गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डी जगथीसा पांडियन को नियुक्त किया गया।
- गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव डी जगथीसा पांडियन को कई सालो का प्रशासनिक और कॉर्पोरेट अनुभव है।
- आईएएस मद्रास विश्वविद्यालय से डी जे पांडियन ने एमबीए किया हैं।
- ऊर्जा और पेट्रोरसायन विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में डी जगथीसा पांडियन ने सेवा प्रदान की हैं।
- इसके अलावा डी जे पांडियन उद्योग एवं खान विभाग में अपर मुख्य सचिव भी रहे चुके हैं।
- डी जे पांडियन गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, गुजरात राज्य विद्युत निगम लिमिटेड और गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन निगम लिमिटेड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
भारतीय लागत लेखा सेवा की पहली महिला प्रमुख नियुक्त हुई अरुणा सेठी
- भारतीय लागत लेखा सेवा की पहली महिला प्रमुख के रूप में अरुणा सेठी को नियुक्त किया गया।
- अरुणा सेठी ने इससे पहले उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय, कंपनी मामलों के मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग, वाणिज्य एवं उद्योग, रक्षा मंत्रालय के मंत्रालय में सेवा प्रदान की हैं।
- भारतीय लागत लेखा सेवा भारत सरकार के छह संगठित लेखा सेवाओं में से एक है।
- भारतीय लागत लेखा सेवा का गठन वर्ष 1978 में किया गया था।
गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी
- 3 फरवरी 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुजरात उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी को नियुक्त किया।
- न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी की नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी।
- भारतीय संविधान के अधिनियम 233 के प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने न्यायमूर्ति आर. सुभाष रेड्डी को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया।
- इससे पहले न्यायमूर्ति रेड्डी तेलंगाना एवं आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, हैदराबाद में न्यायाधीश पद पर कार्यरत थे।
दुनिया की सबसे ताकतवर ब्रांड बनी आईटी क्षेत्र में टीसीएस
- आईटी सर्विसेज उद्योग में दुनिया की सबसे ताकतवर ब्रांड के रूप में टीसीएस ने अपना स्थान बनायां हैं।
- 02 फरवरी 2016 को“ब्रांड फाइनेंस’ ने वर्ष 2016 की वार्षिक रिपोर्ट में यह बात कही हैं।
- “ब्रांड फाइनेंस प्रति वर्ष यह रिपोर्ट जारी करती हैं।
- कई मापदंडों के आधार पर कंपनियों को यह स्कोरिंग दी जाती हैं जिसमे विभिन्न मापदंड शामिल हैं जैसे- फैमिलिअरिटी, लॉयल्टी, स्टाफ सेटिसफैक्शन और कॉरपोरेट रेप्यूटेशन आदि।
- इस रिपोर्ट के अनुसार अच्छी जानकारी, लॉयल्टी, प्रमोशन, कर्मचारियों की संतुष्टि और प्रतिष्ठा जैसी बातों के आधार पर टीसीएस को 100 में से 3 अंक और “एए+’ रेटिंग दी गई हैं।
- रिपोर्ट के अनुसार टीसीएस पिछले छह साल में सबसे तेजी से बढ़ने वाला आईटी ब्रांड है।
मधुमेह रोधी आयुर्वेदिक दवा की शुरूआत की भारत में सीएसआईआर ने
- 03 फरवरी 2016 को वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने देश की पहली टाइप-2 मधुमेहरोधी आयुर्वेदिक दवा की शुरुआत की ।
- वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा इसे सुरक्षितव प्रभावी बताया जा रहा हैं।
- राष्ट्रीय वानस्पतिक अनुसंधान संस्थान और औषधीय केंद्रीय संस्थान ने साथ मिलकर बीजीआर-34 को बनाया हैं।
- राष्ट्रीय वानस्पतिक अनुसंधान संस्थान और औषधीय केंद्रीय संस्थान दोनों सीएसआईआर की शोध इकाई है ,जो लखनऊ में स्थित है।
- सीएसआईआर-एनबीआरआई के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक ए.के.एस. रावत ने इस दवाई की लांचिंग के अवसर पर कहा कि भारत की 6 करोड़ आबादी मधुमेह से पीड़ित है।
- प्रधान वैज्ञानिक वी. राव ने यह भी कहा कि यह उत्पाद काफी अनुसंधान के बाद निर्मित किया गया हैं।
थाईलैंड के कोबरा गोल्ड 2016 सैन्य अभ्यास में भाग लेने की घोषणा की भारत ने
- थाईलैंड में आयोजित होने वाले कोबरा गोल्ड 2016 सैन्य अभ्यास में भारत ने भाग लेने की घोषणा की हैं।
- उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की थाईलैंड यात्रा के दौरान यह घोषणा की गई।
- कोबरा गोल्ड एशिया-प्रशांत क्षेत्र का सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है, जो हर साल थाईलैंड में आयोजित किया जाता हैं।
- कोबरा गोल्ड विश्व के कुछ चुने हुए सैन्य अभ्यासों में से एक है, इस सैन्य अभ्यास में हर साल संयुक्त राज्य अमेरिका भी भाग लेता हैं।
- सर्वप्रथम वर्ष 1982 में अमरीका और थाईलैंड के सशस्त्र बलों के मध्य यह सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था।
- इस सैन्य अभ्यास में इंडोनेशिया, जापान, मलेशिया, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया ने भी वर्ष 2015 में भाग लिया था।
- चीन ने भी वर्ष 2015 में पहली बार इस सैन्य अभ्यास में भाग लिया था।
प्रधानमंत्री जनधन योजना के अंतर्गत सर्वोच्च बैंक का पुरस्कार दिया गया पंजाब नेशनल बैंक को
- सार्वजानिक बैंको की श्रेणी में ‘पंजाब नेशनल बैंक’ को प्रधानमंत्री जन धन योजना के सबसे सफल कार्यान्वन के लिए सर्वोत्तम बैंक का पुरस्कार दिया गया।
- पंजाब नेशनल बैंक को सर्वश्रेष्ठ बैंक तथा एमएसएमई बैंक के लिए रनरअप बैंक चुना गया।
- यह समारोह केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के चैंबर (सीआइएमएसएमई) के द्वारा आयोजित किया था।
- पंजाब नेशनल बैंक के कार्यकारी निदेशक डॉ. राम एस संगापुरे ने यह पुस्स्कार ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल व सीआइएमएसएमई के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता से प्राप्त किया।
वन रैंक वन पेंशन योजना के कार्यान्व्यन की घोषणा की केंद्र सरकार ने
- एक रैंक एक पेंशन योजना के कार्यान्व्यन की घोषणा केंद्र सरकार ने की।
- 18 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों तथा युद्ध विधवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
- एक रैंक एक पेंशन योजना के अंतर्गत वार्षिक आवर्ती का वित्तीय अनुमान लगभग 7,500 करोड़ रूपए लगाया जा रहा हैं।
- 1 जुलाई 2014 से 31 दिसंबर 2015 तक एक रैंक एक पेंशन योजना के अंतर्गत बकाया राशि लगभग 10,900 करोड़ रूपए होगी।
- ओआरओपी के खाते पर जेसीओ/ओआर को कुल खर्च का 86 प्रतिशत लाभ मिलेगा।
- एक रैंक एक पेंशन योजना के अंतर्गत पारिवारिक पेंशनरों और वीरता पुरस्कार पाने वाले पेंशनरों को बकाया राशि एक किश्ते में ही दी जाएगी।
एशियन फिल्म अवॉर्ड्स में पांच नामांकन मिले‘ बाजीराव मस्तानी‘ को
- 5 फरवरी 2016 को 10वें एशियन फिल्म अवॉर्ड्स (एएफए) में ‘बाजीराव मस्तानी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित पांच श्रेणियों के लिए नामांकित किया गया है।
- ‘बाजीराव मस्तानी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अलावा सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग (राजेश पांडे), सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत (निहार रंजन समल), सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्टस (प्रसाद सुतार) और सर्वश्रेष्ठ कास्टयूम (अंजू मोदी एवं मैक्सिमा बासु) में नामांकित किया गया।
- नौ एशियाई देशों की 36 फिल्में इस साल शीर्ष पुरस्कारों की दौड़ में हैं।
- 17 मार्च को मकाउ में विजेताओं को पुस्स्कार दिए जायेगे।
- सर्वश्रेष्ठ पटकथा के पुरस्कार के लिए तलवार फिल्म को नामांकित किया गया है।
- विकी कौशल को मसान के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है।
यू-ट्यूब चैनल लांच किया वित्त मंत्रालय ने
- 5 फरवरी 2016 को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त मंत्रालय का आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल लॉन्च किया।
- मंत्रालय की गतिविधियों के मामले में यह यू-ट्यूब चैनल सभी लोगो के एक उपयोगी प्लेटफार्म साबित होगा।
- मंत्रालय के इस यू-ट्यूब चैनल पर महत्वपूर्ण योजनाए, आयोजन, बैठक, संवाददाता सम्मेलन तथा अन्य वीडियो भी उपलब्ध होंगी।
- इस शुरुआत से मंत्रालय की ऑनलाइन मौजूदगी भी बढ़ेगी।
राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना सिक्किम में की गई
- राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना गंगटोक सिक्किम में की गई।
- राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान के लिए क्षेत्रीय केंद्र का उन्नयन किया जाएगा।
- 5 फरवरी 2016 को इसकी घोषणा ने दिल्ली में की गई।
- दो महीने में यह परियोजना पूरी की जाएगी।
- केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और सिक्किम कृषि मंत्री सोम नाथ पौडेल द्वारा यह निर्णय लिया गया हैं।
- सूत्रों के अनुसार कृषि मंत्री ने जैविक खेती को बनाए रखने हेतु सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार की मदद करने का आश्वासन दिया है।
गीतू मोहनदास ने ग्लोबल फिल्म मेकिंग अवार्ड 2016 जीता
- इंस्टिट्यूट ग्लोबल फिल्म मेकिंग अवार्ड-2016 भारतीय लेखक गीतू मोहनदास ने जीता।
- फिल्म इंशा अल्लाह के लेखन के लिए उन्हें ये अवार्ड दिया गया।
- पार्क सिटी, उटाह में यह समारोह आयोजित किया गया था।
- 11 वर्षीय बच्चे मुल्लाकोया की यात्रा की कहानी के लिए गीतू को यह पुरस्कार दिया गया।
- गीतू मोहनदास का जन्म 14 फरवरी 1981 को केरल में हुआ।
- गीतू मोहनदास एक भारतीय अभिनेत्री हैं ,जिन्हें मलयालम सिनेमा में बेहतरीन भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है।