
एसएससी विभिन्न मंत्रालयों और भारत सरकार के विभागों के लिए अधीनस्थ कार्यालयों में भर्ती परीक्षा का आयोजन करता है। रेलवे और भारी उद्योगों में तकनीकी पदों को छोड़कर सभी केंद्रीय सरकार के मंत्रालयों के लिए एसएससी भर्ती परीक्षा आयोजित करते हैं। कर्मचारी चयन आयोग,कार्मिक एवम् प्रशिक्षण विभाग का संबद्द कार्यालय हैं।जिसमे अध्यक्ष,दो सदस्य और सचिव- सह परीक्षा नियंत्रक शामिल हैं। जो केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित नियम एवम् शर्तों के तहत नियुक्त किए जाते हैं। एसएससी केंद्र सरकार को सहायक स्टाफ उपलब्ध कराता हैं। आज का हमारा लेख एसएससी सीजीएल सीजीडीए में लेखा परीक्षक से सबंधित हैं जिसमे हम आपको इस पद से संबंधित शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, पात्रता मानदंड, वेतनमान,पदोन्नति, भूमिका और कार्यभार आदि के बारे में बतायेगे, जिससे आपको अपने व्यवसाय का चुनाव करने में सहायता मिलेगी।
SSC CGL: Auditor in CGDA – शैक्षिक योग्यता
उपरोक्त आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को प्रशिक्षित स्नातक होना चाहिए।
SSC CGL: Auditor in CGDA – आयु सीमा
श्रेणी | आयु सीमा छुट |
सामान्य वर्ग | 18 से 27 वर्ष |
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | 5 वर्ष |
पिछड़ा वर्ग | 3 वर्ष |
Auditor in CGDA: नौकरी विवरण (Job Description)
एक लेखा परीक्षक के रूप में आप एसएससी विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत हो सकते हैं ,इस पद के लिए नौकरी विवरण इस प्रकार हैं-
- आपका नौकरी विवरण इस बात पर निर्भर करता हैं, कि आपकी नियुक्ति किस स्थान पर होती हैं।
- अगर आप की नियुक्ति रक्षा विभाग, पेंशन विभाग,और पीएओ विभाग में होती हैं ,तो आपको सिर्फ एकाउंट्स विभाग का कार्य करना होगा।
- अगर आपकी नियुक्ति सेना विभाग या वायु सेना के स्थानीय लेखाविभाग में होती हैं, तो आपको कार्यालय के कार्य के साथ क्षेत्रीय कार्य भी करना होगा।
- अगर आप इस पद पर दो साल तक कार्यरत रहते हैं, तो आप एसएएस परीक्षा को पास करकेअनुभाग अधिकारी (लेखा) के पद पर पदोन्नति पा सकते हैं।
Auditor in CGDA – समय पाली (Work Timings)
लेखा परीक्षक के पद पर आपको समय पाली के अनुसार कार्य करना होगा। आपको प्रतिदिन सुबह कार्यालय जाना होगा और साथ ही आप आसानी से शाम को घर वापिस आ सकते हैं अर्थात् आपको कोई अतिरिक्त कार्य नही करना होगा।
Auditor in CGDA– पदोन्नति (Career Path)
आप निम्नलिखित पद पर पदोन्नत हो सकते हैं-
- वरिष्ठ लेखा परीक्षक
- एएओ
- एओ
- डीवाई एजी / एजी (पदोन्नति द्वारा सर्वोच्च पद)
Auditor in CGDA – वेतन व अन्य भत्ते (salary and allowances)
(i) | वेतनमान | 5200-20,200 |
(ii) | ग्रेड पे | 2800 |
(iii) | प्रारंभिक वेतन | 5200 |
(iv) | कुल भुगतान (i) + (ii) | 8000 |
CGDA में एक लेखा परीक्षक के रूप में आप निम्न भत्तों के हकदार होंगे-
- कुल वेतन के अलावा डीए (लगभग-107%)
- परिवहन भत्ता
- मकान किराया भत्ता
- पेट्रोल भत्ता
- मोबाइल बिल (सीमित)
नोट- वर्तमान वेतनमान के अनुसार, आपको 25,000 रूपए का वेतन प्रतिमाह मिलेगा।
Auditor in CGDA – चयन प्रक्रिया (Stages of Examination)
- परीक्षा दो भागों में होती हैं -प्रारंभिक तथा मुख्य (वस्तुनिष्ठ प्रकार)
- दस्तावेज सत्यापन
एसएससी सीजीएल टीयर I परीक्षा की हिंदी माध्यम में तैयारी के लिए क्लिक करें