
एसबीआई क्लर्क प्री में 100 मार्क्स के 100 (इंग्लिश 30, न्यूमेरिकल अबिलिटी 35 और रीजनिंग के 35) सवाल पूछे जाते हैं। हर सवाल एक नंबर का होता है। इन्हें हल करने के लिए 1 घंटा मिलता है। सभी सवाल ऑब्जेक्टिव होते हैं। हर विषय में पास करना होता है जिसकी कटऑफ बैंक निर्धारित करता है। हर गलत जवाब के लिए एक चौथाई नंबर काटे जाते हैं। 30 लाख से ज्यादा लोग इस परीक्षा में बैठेंगे, इस लिए कम्पटीशन बहुत मुश्किल होगा।
बैंकिंग के अब सारे एग्जाम ऑनलाइन होते हैं, इसलिए जरूरी है कि आप तैयारी भी ऑनलाइन ही करें।
नीचे तर्कशक्ति-ऐनालोजी के कुछ महत्वपूर्ण सवाल मिलेंगे
नीचे दिए गये प्रत्येक प्रश्न में दो युग्म दिए गए हैं | जिनमें पहले युग्म के दोनों पदों में एक सम्बन्ध दिया गया है तथा दूसरे युग्म का एक पद लुप्त है | दिए गये विकल्पों में से वह विकप्ल चुनिये हो दूसरे युग्म के पद से समान सम्बन्ध रखता हो |
- शब्दकोश : परिभाषा : : ? : मानचित्र
अ. एटलस
ब. दक्षिण
स. दिशा
द. देशान्तर
Answer : A
Solution : शब्दकोश परिभाषा की एक पुस्तक होती है उसी प्रकार एटलस मानचित्रों की पुस्तक होती है |
- मैकेनिक : गैराज : : प्रोफेसर : ?
अ. दुकान
ब. कॉलेज
स. स्टेशन
द. अस्पताल
Answer : B
Solution : मैकेनिक गैराज में काम करता है तथा प्रोफेसर कॉलेज में पढाता है |
- चढ़ना : ट्रेन : : ? : घोड़ा
अ. जूता
ब. अस्तबल
स. घुड़सवारी
द. बैठना
Answer : C
Solution : जिस प्रकार ट्रेन में सवारी के लिए चढ़ते हैं उसी प्रकार घोड़े की घुड़सवारी करते हैं |
- नमक : उच्च रक्तचाप : : चीनी: ?
अ. कोलेस्ट्राल
ब. मधुमेह
स. मिठाई
द. डिहाइड्रेशन
Answer : B
Solution : जिस प्रकार ज्यादा नमक खाने से उच्च रक्तचाप हो जाता है उसी प्रकार ज्यादा चीनी खाने से मधुमेह हो जाता है |
- 24 : 60 : : 210 : ?
अ. 505
ब. 425
स. 420
द. 525
Answer : D
Solution : 24 x 2.5 = 60, उसी प्रकार, 210 x 2.5 = 525
एसबीआई क्लर्क सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न
मॉकबैंक आपको हिंदी में तैयारी करने की सुविधा देती हैं| एसबीआई क्लर्क प्री की हिंदी में तैयारी करें