भारतीय रेलवे विभाग ने हाल ही में एनटीपीसी ग्रेजुएट स्तर के पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना ज़ारी की हैं। पदों की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसमे आवेदको को कट ऑफ प्राप्त करना होगा। एनटीपीसी ऑनलाइन परीक्षा मार्च-मई 2016 के दौरान आयोजित होगी।जिसके अनुसार परीक्षा की तैयारी करने के लिए सिर्फ 3-4 महीने का ही समय है। परीक्षा में सफलता पाने के लिए आपको ज्ञात होना चाहिए कि पेपर पैटर्न क्या है ,साथ ही में परीक्षा में आपको कितना कट ऑफ प्राप्त करना है और कैसे कट ऑफ प्राप्त करना इसका ज्ञान होना भी अनिवार्य है। आज हम आपको एनटीपीसी ग्रेजुएट स्तर के पदो की भर्ती के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देगे, साथ ही इस परीक्षा में स्कोर करने की टिप्स भी देगे। जिससे आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।
Click here to read pattern, syllabus and books to prepare for RRB NTPC in English
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा पैटर्न
- परीक्षा की विधि: ऑनलाइन (एकाधिक विकल्प वाले प्रश्न)
- अवधि: 90 मिनट
- प्रश्नों की संख्या: 100
- कुल अंक: 100
- नकारात्मक अंकन: हर गलत जवाब के लिए 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के कुल खंड
- सामान्य जागरूकता
- अंकगणित
- सामान्य बौद्धिकता और तर्क खंड
- सामान्य विज्ञान
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सिलेबस – सामान्य जागरूकता- एनटीपीसी परीक्षा में विशेष रूप से भारत और पडोसी देशों से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है जैसे- इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक परिदृश्य, सामान्य नीति और वैज्ञानिक अनुसंधान से संबंधित आदि। सामान्य जागरूकता अनुभाग की तैयारी करते समय निम्नलिखित विषयों को अवश्य पढ़े-
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी
- भारतीय और विश्व इतिहास
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- भारतीय भूगोल
- भारत का संविधान
- भारतीय संस्कृति और विरासत
- राज्य व्यवस्था
- विज्ञान प्रौद्योगिकी
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सिलेबस – अंकगणित – इस अनुभाग में आपकी संख्यात्मक अभिक्षमता का परीक्षण लिया जाता हैं जिसमे देखा जाता हैं कि आपको संख्याओ से संबंधित कितना ज्ञान हैं। इस भाग की तैयारी करते समय निम्न विषयों को अवश्य करे-
- पूर्ण संख्या
- दशमलव
- प्रतिशत
- अनुपात एवं समानुपात
- औसत
- वर्ग रूट्स
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- लाभ और हानि, छुट
- समय और दूरी, समय और कार्य
- बीजगणित
- ग्राफ
- ज्यामिति
- त्रिकोणमितीय अनुपात
- डिग्री
- संपूरक कोण
- ऊँचाई और दूरी
- आयत चित्र, आवृत्ति बहुभुज, दंड चित्र और पाई चार्ट।
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सिलेबस – सामान्य बौद्धिकता व तर्क खंड – तर्क अनुभाग की तैयारी करते समय निम्न विषयों को अवश्य करे-
- बैठने की व्यवस्था
- रक्त संबंध
- कोडिंग डिकोडिंग
- विवरण तथा धारणा
- डेटा पर्याप्तता
- असमानता
- इनपुट आउटपुट
- विषम शब्द ज्ञात करना
- चित्र अवलोकन
- समानताएं और भेद
- निर्णय लेना
- समस्या सुलझाना
- अंकगणितीय संख्या श्रृंखला
- कथन और निष्कर्ष
- अंकगणितीय तर्क
- मौखिक और चित्र वर्गीकरण
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा सिलेबस – सामान्य विज्ञान
इस अनुभाग में 10 वीं स्तर के ज्ञान का परीक्षण होगा:-
- भौतिकी
- पर्यावरण अध्ययन
- रसायन विज्ञान
- जीवविज्ञान
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के अंकगणित भाग की तैयारी निम्न किताबों से करे-
- एनसीईआरटी की किताबें
- अरिहंत या राजेश वर्मा की अंकगणित किताब
- एसचंद और आरएस अग्रवाल की संख्यात्मक योग्यता की किताब
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के तर्क भाग की तैयारी निम्न किताबों से करे-
- एसचंद और आरएस अग्रवाल की मौखिक और अमौखिक तर्क किताब
- बीएस सिज्वाली की मौखिक और अमौखिक तर्क किताब
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान भाग की तैयारी निम्न किताबों से करे-
- एनसीईआरटी + एनआईओएस
- लूसन्ट की जनरल नॉलेज किताब
- प्रतियोगिता दर्पण
- मनोरमा की वार्षिक किताब
आज ही शुरू करिए आरआरबी की तैयारी मॉक बॅंक कोर्सस के साथ सिर्फ़ 49 में
passing marks?
sir pacing mark kya hai
syllabus sahi h, bas pattern nahi aaya h abhi, to uska thoda issue ho sakta hai
thanks
Syllabus rong hai
thanks
thanks
What would be expected cut off for UR category….in RRB NTPC?
Comments are closed.