आधिकारिक सूचना के अनुसार, आईबीपीएस (IBPS) क्लर्क प्रतिभागी परीक्षा को बैंकों/वित्तीय संस्थानों में लिपिकीय संवर्ग पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आयोजित किया जाता है । आईबीपीएस (IBPS )क्लर्क परीक्षा दो चरणों में होती है- प्रारंभिक या मुख्य। कुछ समय पहले आईबीपीएस (IBPS )क्लर्क मेन की परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम अभी तक घोषित नही किया गया हैं । परिणाम घोषित न होने के कारण आवेदक निराशा और चिंता के शिकार हो रहे हैं।आवेदकों को इस स्थिति से बाहर निकालने के लिए हम आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा का अपेक्षित कट ऑफ और परीक्षा विश्लेषण प्रस्तुत कर रहे हैं। आज का हमारा लेख आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा के अपेक्षित कट ऑफ और परीक्षा विश्लेषण से संबंधित हैं।
आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा का अपेक्षित कट ऑफ और परीक्षा विश्लेषण
आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा में सटीकता और हल किए गए सवालों की संख्या
हमे प्राप्त हुए अधिकतम सवाल इस प्रकार हैं जैसे-
मैने परीक्षा में 167 सवालों को हल किया हैं –
तर्क खंड – 39. (99% सटीकता)
कंप्यूटर खंड – 37. (95% सटीकता)
सामान्य ज्ञान खंड – 36 (98% सटीकता)
अंग्रेजी – 31. (70% सटीकता)
संख्यात्मक खंड – 24. (100% सटीकता)
मै राजस्थान (ओबीसी) से हूँ।क्या मै कट ऑफ प्राप्त कर सकता हूँ।
पूछे गए प्रश्नों को देखते हुए हम इसी प्रारूप में जवाब देंगे।
नीचे दी गई तालिका सटीकता के साथ आपके द्वारा हल किए गए न्यूनतम सवालों की संख्या के अनुसार कट ऑफ प्रदर्शित करती हैं ।
अनुभाग | तर्क | गणित | सी.के. | जी.के. | अंग्रेज़ी |
हल किए गए सवालों की संख्या | 25 | 21 | 30 | 25 | 30 |
सटीकता% | 85-100 | 80-100 | 90-100 | 85-100 | 90-100 |
अगर आपने ऊपर दी गई तालिका के अनुसार सवालों को हल किया गया हैं, तो आसानी से कट ऑफ अर्जित कर सकते हैं।
आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा में अपेक्षित अनुभागीय कटऑफ
अनुभाग | तर्क | गणित | सी.के. | जी.के. | अंग्रेज़ी |
अपेक्षित कटऑफ | 10-13 | 9-11 | 15-20 | 10-12 | 13-15 |
प्रत्येक राज्य के अनुसार आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा 2015 का अपेक्षित कट ऑफ
राज्य | कटऑफ जनरल |
आंध्र प्रदेश | 128-135 |
पश्चिम बंगाल | 128-132 |
ओडिशा | 128-132 |
केरल | 125-130 |
बिहार | 120-122 |
उत्तराखंड | 115-118 |
जम्मू-कश्मीर | 115-118 |
नई दिल्ली | 122-127 |
चंडीगढ़ | 120-125 |
राजस्थान | 119-124 |
झारखंड | 119-123 |
मध्य प्रदेश | 119-124 |
छत्तीसगढ़ | 118-121 |
हरयाणा | 118-122 |
तेलंगाना | 118-123 |
हिमाचल प्रदेश | 105-110 |
पंजाब | 114-117 |
उत्तर प्रदेश | 115-118 |
असम | 105-108 |
तमिलनाडु | 102-105 |
महाराष्ट्र | 110-115 |
गुजरात | 89-92 |
अंडमान एवं निकोबार | 83-86 |
अरुणाचल प्रदेश | 82-85 |
दादरा और नगर हवेली | 84-86 |
दमन और दीव | 84-87 |
गोवा | 89-92 |
कर्नाटक | 104-109 |
आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा का विश्लेषण
कह सकते हैं कि आईबीपीएस मेन परीक्षा 2015-2016 का स्तर सरलता से कठिनता की ओर था। परीक्षा में आसानी से हल होने वाले सवालों की कुल संख्या 135-145 थी।
आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा के तर्क खंड का विश्लेषण:
कुल मिलाकर, तर्क खंड के सवाल आसान थे। परीक्षा में आसानी से हल होने वाले सवालों की कुल संख्या 33-38 थी। तर्क खंड में पूछे गए सवालों की संख्या इस प्रकार हैं-
- सिलजिज़म – 5
- कोडिंग डिकोडिंग–5
- डेटा पर्याप्तता – 3
- बैठक व्यवस्था – 5
- पहेली(पज़ल) – 5
- दिशा – 2
- असमानता – 5
- श्रृंखला -5
- मिसलैनीअस(Miscellaneous ) – 5
आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा के संख्यात्मक योग्यता खंड का विश्लेषण:
- कुल मिलाकर, संख्यात्मक खंड के सवाल आसान थे।परीक्षा में आसानी से हल होने वाले सवालों की कुल संख्या 33-35 थी। संख्यात्मक खंड में पूछे गए सवालों की संख्या इस प्रकार हैं-
- संख्या श्रृंखला – 5
- डेटा इंटरप्रिटेशन – 5
- सरलीकरण – 15
- अंकगणित (लाभ हानि, समय और काम, प्रतिशत, आयु, आदि) – 15
आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा के अंग्रेजी खंड का विश्लेषण :
- अंग्रेजी खंड सबसे आसान था। परीक्षा में आसानी से हल होने वाले सवालों की कुल संख्या 33-38 थी। अंग्रेजी खंड में पूछे गए सवालों की संख्या इस प्रकार हैं-
- रीडिंग काम्प्रीहेन्शन(Reading Comprehensions) – 10
- पुनर्व्यवस्था (Rearrangement) – 5
- क्लोज़ टेस्ट (cloze test) – 10
- त्रुटि खोजना (Error Spotting) – 5
- वाक्य सुधार (Sentence Improvement ) – 5
- रिक्त स्थान पूर्ति (Fill in the blanks(dual) – 5
आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा के सामान्य ज्ञान खंड का विश्लेषण:
कुल मिलाकर, सामान्य ज्ञान खंड मध्यम स्तर का था और एक अच्छी तरह से तैयार उम्मीदवार 25-30 प्रश्नों को आसानी से हल कर सकता था। इस खंड में पूछे गए अधिकांश सवाल बैंकिंग और आर्थिक मामलों से संबंधित थे। अन्य विषयों से संबंधित सवाल इन विषयों पर आधारित थे – मुद्रा, राजधानी, जनगणना, स्थान, खेल, मुख्यालय, संक्षिप्त और पुरस्कार आदि।
आईबीपीएस क्लर्क मेन परीक्षा के कम्प्यूटर ज्ञान खंड का विश्लेषण:
कुल मिलाकर, कंप्यूटर ज्ञान खंड आसान था और एक अच्छी तरह से तैयार उम्मीदवार इस खंड के 30-35 सवाल आसानी से हल कर सकता था। कंप्यूटर ज्ञान खंड में पूछे गए सवाल निम्न विषयों पर आधारित थे – सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर, एमएस ऑफिस, इंटरनेट और नेटवर्किंग आदि।
सरकारी नौकरी के लिए क्लिक करें