Latest News in Hindi for Government Jobs…..एशियन फिल्म अवॉर्ड्स में पांच नामांकन मिले‘ बाजीराव मस्तानी‘ को
- 5 फरवरी 2016 को 10वें एशियन फिल्म अवॉर्ड्स (एएफए) में ‘बाजीराव मस्तानी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित पांच श्रेणियों के लिए नामांकित किया गया है।
- ‘बाजीराव मस्तानी’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अलावा सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग (राजेश पांडे), सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत (निहार रंजन समल), सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्टस (प्रसाद सुतार) और सर्वश्रेष्ठ कास्टयूम (अंजू मोदी एवं मैक्सिमा बासु) में नामांकित किया गया।
- नौ एशियाई देशों की 36 फिल्में इस साल शीर्ष पुरस्कारों की दौड़ में हैं।
- 17 मार्च को मकाउ में विजेताओं को पुस्स्कार दिए जायेगे।
- सर्वश्रेष्ठ पटकथा के पुरस्कार के लिए तलवार फिल्म को नामांकित किया गया है।
- विकी कौशल को मसान के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता की श्रेणी में नामांकित किया गया है।
यू-ट्यूब चैनल लांच किया वित्त मंत्रालय ने
- 5 फरवरी 2016 को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वित्त मंत्रालय का आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल लॉन्च किया।
- मंत्रालय की गतिविधियों के मामले में यह यू-ट्यूब चैनल सभी लोगो के एक उपयोगी प्लेटफार्म साबित होगा।
- मंत्रालय के इस यू-ट्यूब चैनल पर महत्वपूर्ण योजनाए, आयोजन, बैठक, संवाददाता सम्मेलन तथा अन्य वीडियो भी उपलब्ध होंगी।
- इस शुरुआत से मंत्रालय की ऑनलाइन मौजूदगी भी बढ़ेगी।
राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना सिक्किम में की गई
- राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान की स्थापना गंगटोक सिक्किम में की गई।
- राष्ट्रीय जैविक खेती अनुसंधान संस्थान के लिए क्षेत्रीय केंद्र का उन्नयन किया जाएगा।
- 5 फरवरी 2016 को इसकी घोषणा ने दिल्ली में की गई।
- दो महीने में यह परियोजना पूरी की जाएगी।
- केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह और सिक्किम कृषि मंत्री सोम नाथ पौडेल द्वारा यह निर्णय लिया गया हैं।
- सूत्रों के अनुसार कृषि मंत्री ने जैविक खेती को बनाए रखने हेतु सभी क्षेत्रों में राज्य सरकार की मदद करने का आश्वासन दिया है।
गीतू मोहनदास ने ग्लोबल फिल्म मेकिंग अवार्ड 2016 जीता
- इंस्टिट्यूट ग्लोबल फिल्म मेकिंग अवार्ड-2016 भारतीय लेखक गीतू मोहनदास ने जीता।
- फिल्म इंशा अल्लाह के लेखन के लिए उन्हें ये अवार्ड दिया गया।
- पार्क सिटी, उटाह में यह समारोह आयोजित किया गया था।
- 11 वर्षीय बच्चे मुल्लाकोया की यात्रा की कहानी के लिए गीतू को यह पुरस्कार दिया गया।
- गीतू मोहनदास का जन्म 14 फरवरी 1981 को केरल में हुआ।
- गीतू मोहनदास एक भारतीय अभिनेत्री हैं ,जिन्हें मलयालम सिनेमा में बेहतरीन भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है।