Sarkari Naukri -फ़ोर्ब्स ने विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की,हरियाणा सरकार ने मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर सरस्वती नगर किया,उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 लागू किया गया,वर्ष 2016-17 में भारत की जीडीपी वृद्धि 7.8 तक बढ़ने की उम्मीद- नोमुरा,केंद्र सरकार पंद्रह हजार टन प्याज खरीदेगी.
फ़ोर्ब्स ने विश्व के सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की
- 1 मार्च 2016 को फ़ोर्ब्स पत्रिका ने सर्वाधिक अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की।
- इस सूची के अनुसार विश्व के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स 75 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस सूची में 36वां स्थान पर हैं।
- ज़ारा के अमंसियो ओर्टेगा, वॉरेन बफे एवं मेक्सिको के कार्लोस स्लिम हेल्यू क्रमशः दूसरे, तीसरे एवं चौथे स्थान पर रहे।
- सूची के अंतर्गत अमेज़न के जेफ़ बेज़ोस पांचवे स्थान पर रहे, जबकि फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग छठे स्थान पर रहे।
- 55 वें स्थान पर विप्रो के 69 साल के चेयरमैन अजीम प्रेमजी रहे।
हरियाणा सरकार ने मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर सरस्वती नगर किया
- हरियाणा सरकार ने मुस्तफाबाद गांव का नाम बदलकर सरस्वती नगर किया।
- यह अधिसूचना हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई।
- प्रशासन के अनुसार यह गाँव जिले से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है,जहाँ सरस्वती नदी का पुराना ताल मौजूद है।
- इस दावे की राजस्व अभिलेखों ने पुष्टि की।
- वर्ष 2015 में बीजेपी सरकार आदी बद्री से सरस्वती क्रीक को बहाल करने का निर्णय लिया था और साथ ही प्रशासन इसे सरस्वती नगर तक लाना चाहती है।
- मई 2015 में मुग़लवाली गांव में खुदाई के दौरान सरस्वती नदी के भूमिगत चैनल का पता चला था।
उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 लागू किया गया
- मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 लागू किया।
- यह खाद्य सुरक्षा अधिनियम 1 मार्च 2016 से पूरे देश में लागू हो जाएगा।
- इस अधिनियम के अंतर्गत सस्ते दरों पर गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस अधिनियम के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 05 किलोग्राम खाद्यान्न, 02 रुपए प्रति किलो की दर से गेहूं तथा 03 रुपए प्रति किलो की दर से चावल उपलब्ध कराया जाएगा।
- इस अधिनियम के द्वारा 11 करोड़ 41 लाख 77 हजार 71 की आबादी लाभान्वित होगी।
- इस अधिनियम से भविष्य में प्रदेश की लगभग 75 प्रतिशत आबादी लाभान्वित होगी।
वर्ष 2016-17 में भारत की जीडीपी वृद्धि 7.8 तक बढ़ने की उम्मीद- नोमुरा
- वर्ष 2016-17 में भारत की जीडीपी वृद्धि 8 फीसदी रहने का अनुमान है।
- यह आंकलन वित्तीय सेवा फर्म नोमुरा ने लगाया।
- सूत्रों के अनुसार निवेश मांग सहित वृद्धि की रफ्तार 2015 के अंत में धीमी पड़ गई थी।
- वित्तीय सेवा कंपनी नोमुरा के अनुसार वैश्विक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए निवेश धीमा रह सकता है।
- साथ ही नोमूरा ने यह उम्मीद भी जताई कि सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि 2016-17 7.6 से बढ़कर 8 प्रतिशत रहेगी।
- चालू वित्त वर्ष के दौरान अप्रैल से दिसंबर की अवधि में औद्यौगिक उत्पादन में 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई ,जबकि पिछले साल इसी अवधि में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
केंद्र सरकार पंद्रह हजार टन प्याज खरीदेगी
- केंद्र सरकार कीमतों पर काबू रखने के लिए सीधे किसानों से 15 हजार टन प्याज खरीद कर बफर स्टॉक बनाएगी।
- अगले महीने से स्टॉक के लिए प्याज की खरीदारी शुरू होगी।
- इसकी जानकारी उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने दी।
- प्याज की कीमतों में अचानक आने वाले तेज उछाल से निबटने के लिए ऐसा किया जा रहा हैं।
- वर्ष 2014- 2015 में खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 80 से 90 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी।
- ऐसी स्थिति में सरकार को देशी और विदेशी बाजार से प्याज खरीदकर सप्लाई करना पड़ा था।