सार- अमर सिंह कुआलालंपुर के पुलिस आयुक्त नियुक्त हुए,रियो ओपन का ख़िताब फ्रांसिस्का शियावोन ने जीता,टेस्ट मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड बनाया,मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति फौस्टिन अर्चांज तौदेरा नियुक्त हुए,इसरो द्वारा उच्च जोर क्रायोजेनिक इंजन सीई-20 का सफल परीक्षण किया गया.
अमर सिंह कुआलालंपुर के पुलिस आयुक्त नियुक्त हुए
- 21 फरवरी 2016 को भारतीय मूल के अधिकारी अमर सिंह को मलेशिया स्थित कुआलालम्पुर के पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया।
- यह पुलिस विभाग का सर्वोच्च पद है, जो किसी भारतीय मूल के सिख व्यक्ति को मिला हैं।
- ताजुद्दीन मुहम्मद के स्थान पर अमर सिंह को नियुक्त किया गया, यह 14 मार्च से संघीय मुख्यालय में वाणिज्यिक सीआईडी के उप निदेशक के रूप में सेवा देंगे।
- इससे पहले मलेशिया पुलिस सेवा में सर्वोच्च पद वरिष्ठ सहायक आयुक्त-I था ,जो किसी सिख को दिया गया था।
- पंजाब से मलेशिया आने के एक वर्ष बाद से ही अमर सिंह के पिता इशार सिंह संघीय मलय स्टेट पुलिस से जुड़े थे।
रियो ओपन का ख़िताब फ्रांसिस्का शियावोन ने जीता
- 21 फरवरी 2016 को इटालियन महिला टेनिस खिलाड़ी फ्रांसिस्का शियावोन ने रियो ओपन ख़िताब जीता।
- फ्रांसिस्का शियावोन ने अमेरिकी खिलाड़ी शेल्बे रोजर्स को 2-6,6-2,6-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
- उनके करियर का यह सातवाँ खिताब हैं।
- फ्रांसिस्का शियावोन वर्ष 2010 में फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम का टाइटल भी जीत चुकी हैं।
- इनका जन्म 23 जून 1980 को इटली में हुआ था।
- वह ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाली पहली इटालियन खिलाड़ी भी बनी थी।
- फ्रांसिस्का शियावोन वर्ष 2012 में टॉप 100 में भी रही थी।
टेस्ट मैच में ब्रेंडन मैकुलम ने सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड बनाया
- 20 फरवरी 2016 को न्यूजीलैंड के क्रिकेट खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम ने 54 गेंदों में 100 रन बनाकर टेस्ट मैच में सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड बनाया।
- यह रिकॉर्ड उन्होंने अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए बनाया।
- मैकुलम ने 34 गेंदों में अर्धशतक बनाया और मात्र 20 गेदों में अगले 50 रन भी बनाये।
- मैकुलम ने सर विवियन रिचर्ड्स के 56 गेंदों पर शतक के 30 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
- समय के लिहाज से यह टेस्ट इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक है।
मध्य अफ्रीकी गणराज्य के राष्ट्रपति फौस्टिन अर्चांज तौदेरा नियुक्त हुए
- 20 फरवरी 2016 को मध्य अफ्रीकी गणराज्य के पूर्व प्रधानमंत्री फौस्टिन अर्चांज तौदेरा राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में विजयी घोषित किये गये।
- तौदेरा ने राष्ट्रीय चुनाव आयोग में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रचार किया था।
- 14 फरवरी 2016 को उन्होंने 71 प्रतिशत वोट हासिल किये।
- उनके प्रतिद्वंदी अनिसेट जॉर्जस ने 29 प्रतिशत वोट हासिल किए थे।
- फौस्टिन अर्चांज का जन्म 21 अप्रैल 1957 में हुआ था।
- फौस्टिन अर्चांज वर्ष 2008 से 2013 तक देश के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं।
इसरो द्वारा उच्च जोर क्रायोजेनिक इंजन सीई-20 का सफल परीक्षण किया गया
- 19 फरवरी 2016 को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने उच्च जोर क्रायोजेनिक इंजन ‘क्रायो सीई-20’ का सफल परीक्षण किया।
- 640 सेकेंड की उड़ान अवधि के लिए यह परीक्षण किया गया।
- यह दिसंबर 2016 में होने वाले जीएसएलवी एमके3 के प्रक्षेपण के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं।
- यह परीक्षण महेंद्रगिरि के इसरो प्रोपल्सन काम्पलेक्स में पूरा किया गया।
- इस परीक्षण के समय बार-बार इंजन प्रज्वलन विशेषता सामने आई और इसका प्रदर्शन भी अच्छा रहा।