सार- ‘प्लेइंग इन माई वे’ की बिक्री ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया,सेना के पूर्वी कमान अस्पताल (कोलकाता) को रक्षा मंत्री ट्राफी से सम्मानित किया गया,भारतीय गीतकार समीर अंजान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ,अरुणाचल के नए सीएम कलिखो बने,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारम्भ किया गया.
‘प्लेइंग इन माई वे’ की बिक्री ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
- सचिन तेंदुलकर की ऑटोबायोग्राफी ‘प्लेइंग इन माई वे’ ने बिक्री में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
- इसकी घोषणा लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स द्वारा की गई।
- अब तक इस किताब ने 13.51 करोड़ रूपए की कमाई की हैं।
- इस किताब की कीमत 899 रूपए हैं और किसी भी किताब ने अब तक यह उपलब्धि हासिल नहीं की।
- इस किताब की अब तक 150289 प्रतियां बिक चुकी है।
- इस किताब के सह लेखक बोरिया मजूमदार हैं।
सेना के पूर्वी कमान अस्पताल (कोलकाता) को रक्षा मंत्री ट्राफी से सम्मानित किया गया
- 18 फरवरी 2016 को सेना के पूर्वी कमान अस्पताल को रक्षा मंत्री ट्राफी से सम्मानित किया गया।
- पूर्वी कमान अस्पताल (कोलकाता) को सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में सर्वश्रेष्ठ एवं द्वितीय सर्वश्रेष्ठ सेवा अस्पतालों के लिए रक्षा मंत्री ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
- कमांडेंट मेजर जनरल टी एस अहलुवालिया ने इस पुरस्कार को ग्रहण किया।
- द्वितीय सर्वश्रेष्ठ सेवा पुरस्कार कमांडेंट सर्जन रियर एडमिरल ए.ए. पवार ने ग्रहण किया।
भारतीय गीतकार समीर अंजान का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ
- 18 फरवरी 2016 को मशहूर भारतीय गीतकार समीर अंजान का नाम सबसे अधिक गाने लिखने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया।
- अब तक उन्होंने 3524 से भी ज्यादा गाने लिखे हैं।
- समीर ही ऐसे गीतकार हैं,जिनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया।
- इन्होने अब तक करीब 650 फिल्मों में 3524 से भी ज्यादा गाने लिखे हैं।
- गिनीज बुक में ऐसी कोई कैटेगरी नहीं थी, लेकिन रिसर्च के दौरान यह पाया गया कि समीर ने सबसे ज्यादा गीत लिखे हैं और उसके बाद गिनीज बुक में यह नई कैटेगरी बनाकर समीर का नाम शामिल किया गया।
अरुणाचल के नए सीएम कलिखो बने
- 19 फरवरी 2016 को अरुणाचल प्रदेश के नए सीएम कलिखो बने।
- इससे पहले अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन चल रहा था।
- राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कलिखो पुल ने 19 फरवरी 2016 को शपथ ली।
- उन्हें राज्यपाल जेपी राजखोवा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
- कुछ समय पहले ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राज्य से राष्ट्रपति शासन हटाने के लिए प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का शुभारम्भ किया गया
- 18 फ़रवरी 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शुभारंभ किया।
- मध्य प्रदेश के शेरपुर गांव में किसान सम्मेलन आयोजित किया गया था।
- 13 जनवरी 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को मंजूरी दी थी।
- इस योजना के अंतर्गत किसानों की फसल का बीमा हो सकेगा।
- जिससे किसान फसल में प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बच सकेगे।