Sarkari Naukri -गोल्डन सिटी गेट पुरस्कार केरल के पर्यटन अभियान ने जीता,ग्लोबल टीचर अवार्ड 2016 फिलीस्तीन की शिक्षक हनान अल हरूब ने जीता,संजय गुप्त को ‘एडिटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया,स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा क्लीन स्ट्रीट फूड परियोजना का शुभारम्भ किया गया,एच दीप सैनी कैनबरा यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए.
गोल्डन सिटी गेट पुरस्कार केरल के पर्यटन अभियान ने जीता
- 11 मार्च 2016 को केरल के पर्यटन अभियान ने वर्ल्ड्स ट्रैवल ट्रेड शो इंटरनेशनेल टूरिज्म-बोर्स बर्लिन 2016 में गोल्डन सिटी गेट का पुरस्कार जीता।
- आईटीबी-बर्लिन 2016 में न्यू वर्ल्ड नामक मल्टीमीडिया अभियान ने गोल्डन सिटी गेट का पुरस्कार जीता।
- गोल्डन सिटी गेट पुरस्कार को पर्यटन संचार का ऑस्कर कहा जाता है।
- न्यू वर्ल्ड अभियान के अंतर्गत तीन लघु फिल्मों का संकलन हैं जिसे मलयालम फिल्मकार अनवर रशीद ने निर्देशित किया।
- इससे पहले केरल पर्यटन ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (यूएनडब्लूटीओ) का यूलिसिस पुरस्कार भी जीता था।
ग्लोबल टीचर अवार्ड 2016 फिलीस्तीन की शिक्षक हनान अल हरूब ने जीता
- 13 मार्च 2016 को फिलीस्तीन की शिक्षक हनान अल हरूब ने ग्लोबल टीचर अवार्ड जीता।
- एक भारतीय समेत नौ फाइनलिस्ट को हराकर हनान अल हरूब ने 10 लाख डॉलर (करीब 69 करोड़ रुपये) का यह पुरस्कार जीता।
- वास्तव में हनान अल हरूब स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के लिए एक विशेष पद्धति का उपयोग करती हैं।
- जिसका सम्पूर्ण विवरण इन्होने अपनी पुस्तक ‘वी प्ले एंड लर्न’ में दिया।
- इस पुस्तक के द्वारा स्कूलों में बढ़ रहे हिंसा के मामलों में कमी आई।
- यह पुरस्कार शिक्षण क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले अध्यापक को दिया जाता है।
संजय गुप्त को ‘एडिटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया
- 12 मार्च 2016 को दैनिक जागरण के प्रधान संपादक और जागरण समूह के सीईओ संजय गुप्त को ‘एडिटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- उन्हें यह पुरस्कार केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने प्रदान किया।
- इस मौके पर टीवी पत्रकार रजत शर्मा, कलर्स चैनल के सीईओ राज नाइक, आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, प्रॉक्टर एंड गैंबल के भरत पटेल और फिल्म अभिनेता वरुण धवन को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया।
- इससे पहले यह पुरस्कार राजस्थान पत्रिका के गुलाब कोठारी, टाइम्स ऑफ इंडिया के जयदीप बोस और इंडिया टुडे के अरुण पुरी को मिल चुका है।
स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा क्लीन स्ट्रीट फूड परियोजना का शुभारम्भ किया गया
- 14 मार्च 2016 को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने क्लीन स्ट्रीट फूड अभियान का शुभारम्भ किया।
- इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दिल्ली की सड़कों पर बिकने वाले स्ट्रीट फूड के सुरक्षा मानकों में सुधार करना है।
- इस अभियान के पहले के चरण में सड़क के किनारे और पटरियों पर खाना बेचने वाले 20,000 लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
- खाना बेचने वालो को प्रशिक्षण के अंतर्गत स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया जाएगा।
- ट्रेनिंग की समाप्ति पर स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को कौशल-सह-निबंधन पत्र दिया जाएगा।
एच दीप सैनी कैनबरा यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त हुए
- 9 मार्च 2016 को एच दीप सैनी को यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा का कुलपति (वाइस चांसलर) नियुक्त किया गया।
- वर्तमान में एच दीप सैनी यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो के वाइस प्रेसीडेंट और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो मिसिसॉगा के प्रिसिंपल हैं।
- वह सितंबर 2016 को यूनिवर्सिटी ऑफ कैनबरा में स्टीफन पारकर का स्थान लेंगे।
- दीप सैनी एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं प्लांट फिजियोलोजिस्ट हैं।
- उन्होंने वर्ष 1982 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ अल्बर्टा में पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो के रूप में कनाडा में अपने अकादमिक करियर की शुरुआत की थी।